बारिश और तेज हवाओं का असर दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है। बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 83 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। आसपास के क्षेत्रों जैसे गाजियाबाद (86), ग्रेटर नोएडा (100), गुरुग्राम (53) और नोएडा (79) में भी स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। अनुमान है कि 3 से 5 जुलाई तक हवा साफ रहेगी और 6 जुलाई के बाद प्रदूषण का स्तर सामान्य से संतोषजनक के बीच बना रहेगा। गुरुवार को हवा की गति 8-10 किमी प्रति घंटे और शुक्रवार व शनिवार को 10-20 किमी प्रति घंटे रह सकती है।