7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मार्ग में मां-बेटी की बैट से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस को गायब मंदबुद्धि बेटे पर शक

पति गया था बिजनेस टूर पर, दादा दादी गए थे तीर्थ। मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, बेटा गायब।

2 min read
Google source verification
murder of mother and daughter in greater noida

ग्रेटर नोएडा। यहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वेस्ट यूपी के गौर सिटी-2 में एक मां और उसकी मासूम बेटी की बेरहमी से बैट से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव के पास से हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए बैट को भी बरामद किया है, जिस पर खून के निशान हैं। इसके अलावा मौके से धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। इधर, घटना के बाद से महिला का बेटा गायब है, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

ऐसे हुआ घटना का खुलासा

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा गौर सिटी-2 के 11 एवेन्यू के फ्लैट नंबर 1446 की है। जहां बेडरूम के अंदर बेड पर मां और मासूम बेटी की शव रजाई से लिपटा मिला। पुलिस के मुताबिक, मां और बेटी की बेरहमी से हत्या की गई है। मां का नाम अंजलि अग्रवाल और बेटी का मणि कनिका बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 4 दिसंबर की शाम 8 बजे के बाद से उनको किसी ने भी नहीं देखा। वहीं, मृतक के रिश्तेदार लगातार उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन जब किसी ने भी फोन नहीं उठाया तो पास के रहने वाले रिश्तेदार को फोन किया गया। जब उनके रिश्तेदार घर पहुंचे तो बाहर से ताला लगा था। जिसके बाद पुलिस को कॉल किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का गेट खोला तो उसके भी होश उड़ गए। घर के अंदर बेडरूम पर मां-बेटी की लाश पड़ी हुई थी। शवों के पास धारदार हथियार और एक बैट भी पड़ा हुआ था, जिस पर खून के निशान हैं।

बेटे की खोज में जुटी पुलिस

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार में कुल 4 लोग हैं। अंजलि का बेटा जिसका नाम प्रखर उर्फ राघव उम्र 15 साल है। वह मयूर पब्लिक स्कूल का दसवीं का स्टूडेंट है, वह भी गायब है उसके बारे में भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस अब उसके बेटे की तलाश में जुट गई है। हालांकि, आशंका यह जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे उसके बेटे का हाथ है। इधर, मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम गहनता से हर चीज की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में लूट जैसी बात तो नहीं लग रही है। सीसीटीवी भी चेक किया जा रहा है कि कौन किस वक्त आया और गया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग