ग्रेटर नोएडा

Lockdown: इस नंबर पर करेंगे फोन तो आपके घर पहुंचेगा राशन, फल-सब्जी और दवाई

Highlights: -ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक एजेंसी से करार किया है -लोग 8377837740 नंबर पर फोन करके अपने सामान की बुकिंग करा सकते हैं -एजेंसी लोगों तक सामान पहुंचाएगी
less than 1 minute read
demo11.jpg

ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। जिसके चलते लोगों को घर के रोजमर्रा के सामान की उपलब्धता की टेंशन होने लगी है। वहीं इस सबके बीच आपके लिए राहत भरी खबर है। कारण, अब आप घर बैठे ही अगर एक नंबर पर फोन करेंगे तो आपके घर पर राशन, फल-सब्जी व दवाई पहुंच जाएगी।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक एजेंसी से करार किया है। जिसके तहत लोग 8377837740 नंबर पर फोन करके अपने सामान की बुकिंग करा सकते हैं और चिन्हित एजेंसी आपके घर तक सामान पहुंचा देगी। इसके लिए न तो आपको घर से बाहर निकलना पड़ेगा और न ही किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि लोग सामान खरीदने के लिए भी अपने घरों व सोसायटी से बाहर न निकलें। ऐसा जब लोग करेंगे तो कोरोना वायरस की चेन तोड़ने में आसानी होगी। इसके लिए शहर की आरडब्लूए का सहारा लिया जाएगा और उनके द्वारा चिन्हित किए गए स्थान पर एजेंसी सामान पहुंचाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि एक निजी कंपनी आईटीसी से करार किया गया है। जिनके 8377837740 नंबर पर फोन या व्हाट्सएप करके राशन व फल-सब्जी बुक की जा सकती है। इसकी पेमेंट ऑनलाइन होगी। जिसका बिल भी दिया जाएगा। इसके अलावा दूध व अन्य सामान के लिए कंपनियों से बातचीत की जा रही है।

Updated on:
25 Mar 2020 03:11 pm
Published on:
25 Mar 2020 03:10 pm
Also Read
View All