
ग्रेटर नोएडा। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से लाखों लोग प्रभावित हुए है। अभी मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। प्रशासन को हिदायत दी गई हैं कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। ग्रेटर नोएडा में प्रशासनिक कार्यालयों में भी लोगों को जागरूकता किया जा रहा है। डीएम दफ्तर, दादरी तहसील व अन्य सरकारी कार्यालय में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही हाथों को सैनिटाइजर कराया जा रहा है। उसके बाद ही लोगों को अंदर एंट्री दी जा रही है। डीएम ने जिला प्रशासन के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है।
डीएम कार्यालय कोरोना वायरस को लेकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। एसडीएम दादरी के अनुसार जो भी लोग दादरी तहसील में आ रहे हैं। उन सभी की जांच की जा रही है, क्योंकि तहसील में काफी लोगों के आने-जाने का सिलसिला चला रहता है। इसलिए एक टीम को मुख्य गेट पर ही लगाया गया है, जोकि सैनिटाइजर का प्रयोग कर और लोगों के हाथ को साफ करने ही प्रवेश देगा। उप जिलाधिकारी ने ने कहा है कि जब आपको जरूरी काम है तभी आए और कोई भी भीड़ में ना आए।
प्रशासन कोरोना को लेकर मुस्तैद दिख रहा है, जिला प्रशासन ने करोना वायरस की महामारी से बचाव एवं उसको नियंत्रण किए जाने के उद्देश्य समस्त कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि अभी अवकाश न लें। परिस्थितियों में जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई भी दायित्व सौंपा जा सकता है।
Updated on:
17 Mar 2020 12:41 pm
Published on:
17 Mar 2020 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

