25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahadev Betting App: महादेव बुक ऐप जालसाजी मामले में हुई एक और गिरफ्तारी, करोड़ों की धोखाधड़ी का है आरोप

ना सिर्फ भारत में बल्कि दुबई, सिंगापुर, नेपाल के साथ-साथ तमाम देशों में महादेव बुक एप के जालसाजों ने अपना जाल बिछा रखा था। इसी सिलसिले में शनिवार को नोएडा पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है।

less than 1 minute read
Google source verification
noida_sector_thirty_nine

शनिवार को नोएडा पुलिस के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है। महादेव सट्टेबाजी ऐप के जरिये ठगी करने वालों में से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद से गायब चल रहा था।

हिमांशु नाम के आरोपी को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिमांशु पर करोड़ों की ठगी में शामिल होने का आरोप है। आपको बता दें कि फरवरी में पुलिस ने महादेव ऐप गेमिंग फ्रॉड का बड़ा खुलासा किया था। दरअसल नोएडा के सेक्टर 108 में ऑनलाइन गेमिंग ऐप का ऑफिस खोल ठगी की जा रही थी।

गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था आरोपी
‘आरोपी हिमांशु को पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर हिमांशु की गिरफ्तारी की गई है। हिमांशु के कई साथी नोएडा पुलिस की गिरफ्त में पहले ही आ चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े कई सदस्यों को अभी और गिरफ्तार किया जाना है। ठगी का जाल विदेशों तक फैला हुआ है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की चल-अचल संपत्ति पर भी पुलिस की नजर है। संपत्ति को चिह्नित करने का काम कर लिया गया है। नोएडा पुलिस विधि के अनुसार जल्द कार्रवाई करती हुई नजर आएगी।
-सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह


विदेशों में भी फैला है जाल
गिरोह का जाल देश के तमाम शहरों में भी फैले होने का खुलासा हुआ था। ये नेटवर्क दुबई, सिंगापुर, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग तक फैला हुआ था। पुलिस टीम ने ऑफिस पर धावा बोल इस गिरोह के 16 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग