
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में स्थित रेलवे रोड पर मरीज द्वारा पहले इलाज न करने पर दांतों के डॉक्टर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने में आया है। पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर पर हमला करने का जनपद में तीन दिन में दूसरा मामला सामने आया है। तीन दिन पहले दादूपुर गांव में डॉक्टर राजाराम पर फूलपुर गांव के परमीत ने फायरिंग कर दी थी।
दरअसल, दादरी की टीचर्स कॉलोनी में रहने वाले अजय घोष दांतों के डॉक्टर हैं। कस्बे के रेलवे रोड पर उनका क्लीनिक है। अजय घोष क्लीनिक पर मरीज देख रहे थे। इसी दौरान छौलस गांव का युवक कुमेल पुत्र मोहम्मद शाह वहां पहुंचा और उनसे से दाढ़ में मसाला भरने को कहने लगा। डॉकर ने उसे लाइन में अपनी बारी आने का इंतजार करने को कहा। मगर युवक पहले इलाज करने के लिए जबरदस्ती करने लगा। डॉक्टर ने बगैर उसकी बारी आने पर इलाज करने की बात कही तो युवक ने उनपर पर चाकू से हमला कर दिया।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ज़ोन थ्रर्ड ने बताया कि आरोपी कुमेल पुत्र मोहम्मद शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दादरी एरिया में मरीजों द्वारा डॉक्टर पर हमला करने का तीन दिन में दूसरा मामला सामने आया। तीन दिन पहले दादूपुर गांव में डॉक्टर राजाराम पर फूलपुर गांव के परमीत ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली चिकित्सक के पास से गुजर गई थी। पुलिस ने इस मामले में परमीत और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार किया था।
Published on:
30 May 2021 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
