
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पत्नी की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पत्नी की बहन के साथ दुष्कर्म करके आरोपी ने उसका गला दबाया और मरा समझ कर जंगल में छोड़कर भाग आया। घर आकर पत्नी के साथ गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गया। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं गश्त के दौरान बच्ची पुलिस जब पुलिस सिपाहियों को मिली तो पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने उसके जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस की गिरफ्त में खड़ा आरोपी ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले बलात्कारी जीजा है। आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। आरोपी ने बच्ची को मरा समझ कर जंगल में फेंक दिया। उसके कपड़े भी उतार दिए और वापस घर आ गया। इसके बाद आरोपी पत्नी के साथ नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कराने साइट-5 कोतवाली पहुंच गया। यहां पर भी खूब नाटक किया। इसके बाद वहां से फरार हो गया। एसपी ग्रेटर नोएडा ने बताया की आरोपी ***** की हत्या करने के बाद पत्नी की भी हत्या करना चाहता था लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता मूल रूप से पूर्वांचल के एक जिले की रहने वाली है। 11 वर्षीय पीड़िता कुछ दिन पहले साइट पांच कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन के घर आई थी। उसकी बहन की शादी पांच माह पहले हुई थी। यहां पर पीड़िता की बहन व जीजा दोनों एक ही फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। पीड़िता की बहन की शिकायत पर आरोपी जीजा के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Updated on:
27 Aug 2019 12:46 pm
Published on:
27 Aug 2019 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
