पुलिस की गिरफ्त में खड़े विपिन, बृजेश कुमार और दुष्यंत यादव तीनों शातिर किस्म के लुटेरे हैं। इनमें से बृजेश और दुष्यंत यादव पर एटा पुलिस ने 15-15हज़ार का इनाम घोषित किया हुआ है। इस मुठभेड़ में भागने वाले इरशाद और शिवांशु मिश्रा की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से कासगंज से लूटी हुई कार, तमंचा, कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किये है।