
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के थाना बिसरख पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो दिन में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में हाउसकीपिंग का काम करता था और रात में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आठ शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे हुए 18 मोबाइल फोन, दो तमंचा, दो कारतूस अवैध चाकू और तीन मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस की गिरफ्त में आए अर्जुन, अभिषेक, दीपक, अजय, बादल, दनकौर निवासी अजय, राजा और नरेश शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किराए का मकान लेकर रह रहे थे और लंबे समय से यहां की सोसाइटी में हाउसकीपिंग का काम कर रहे थे। यह सभी सोसाइटी में आने जाने के दौरान सूने और एकांत रास्ते और सीसीटीवी नहीं लगे होने वाले रास्तों की रेकी करते थे और रात को राहगीरों से लूटपाट कर फरार हो जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन वारदातों को एक साल से अंजाम दे रहे थे। ये लोग लूटे हुए मोबाइल को सस्ते दामों में अनजान व्यक्तियों को बेज दिया करते थे ।
बिसरख कोतवाली के प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी राहगीरों के साथ हथियारों के बल पर लूट लिया करते थे। इस गैंग को टीम काफी दिनों से तलाश कर रही थी। इनको पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिर यह तंत्र को सक्रिय किया हुआ था और एक मुखबिर की सूचना पर इन ऑटो लोगों को उस समय गिरफ्तार किया गया यह आरोपी मोटरसाइकिल से किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने इन लुटेरों को खैरपुर गुर्जर कर के पास से विस्तार किया है। इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के अट्ठारह मोबाइल फोन तो तमंचा दो चाकू और तीन मोटरसाइकिल बरामद की है।
Published on:
04 Nov 2020 08:18 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
