13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरज चमक के साथ 48 घंटे 53 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओले भी गिरेंगे, IMD का अलर्ट

Rain Forecast: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम फिर करवट ले रहा है। रविवार और सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के 53 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं...

2 min read
Google source verification
rain_update_in_up.jpg

उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी।

Rain Forecast in UP: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओले गिरने की संभावना है। इसी के साथ आगरा, अमरोहा, औरैया, बागपत, बिजनौर, बांदा, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, हाथरस, जालौन, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, शामली, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ आदि जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर जरूरी न हो तो अगले दो दिन घर से बाहर निकलने में परहेज करें।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को रात और दिन के तापमान में मामूली बदलाव दर्ज किया गया है। ताजनगरी आगरा का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह ज्यादातर इलाकों में पारे में एक से दो डिग्री तक की गिरावट या बढ़त दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार और सोमवार को हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इस दौरान वज्रपात और ओला गिरने का अनुमान है।


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच बारिश जारी है। यहां अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ प्रदेश के करीब 53 जिलों में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम पारा में करीब तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। सात फरवरी से फिर मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। 15 फरवरी के बाद सर्दी का असर काफी कम हो जाएगा।


लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, आगरा, अलीगढ़, औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, हाथरस, जालौन, मैनपुरी, अंबेडकरनगर, अमरोहा, अयोध्या, बिजनौर, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हरदोई, हापुड़, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, रामपुर, संत रविदासनगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी और आसपास। आगरा, अमरोहा, औरैया, बागपत, बिजनौर, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और इसके आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग