29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2019: 4 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग, पूरे दिन भाई को राखी बांध सकेंगी बहनें

खबर की खास बातें:— 1. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन का मनाया जाएगा पर्व 2. पूरे दिन नहीं होगा भद्रा काल का साया3. सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.15 मिनट तक रहेगा शुभ मुहुर्त ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 13 Aug 2019, 11:23 AM IST

raksha

ग्रेटर नोएडा. भाई-बहन के रिश्‍ते व प्‍यार त्यौहार रक्षाबंधन गुरुवार (15 अगस्त) को मनाया जाएगा। यह त्यौहार देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। यह त्यौहार इस बार खास है। 4 साल बाद रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं पड़ रहा है। वहीं, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ 19 साल बाद पड़ रहे है। 2000 में दोनों पर्व एक साथ मनाए गए थे।

आचार्य गोपाल शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन को पूरे दिन बहनें अपने भाई को राखी बांध सकेंगी। सुबह सूर्या का उदय होने के बाद शाम के 5 बजकर 58 मिनट तक राखी बांधी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे से लेकर 3 बजे तक राहु काल रहेगा। इस दौरान बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने से बचें। रक्षाबंधन के दिन सबसे अच्छा समय व शुभ मुहुर्त सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.15 मिनट तक रहेगा। भद्रा काल के साथ-साथ किसी तरह का कोई ग्रहण भी नहीं लगा रहा है। इस बार शुभ संयोग वाला और सौभाग्‍यशाली त्यौहार है।

श्रवण नक्षत्र की शुरुआत

गुरुवार और पूर्णिमा होने की वजह से भी यह दिन खास है। विष्णु पूजन, शिव पूजन और गंगा स्नान करने से आयु, अरोग्य, बुद्धि आदि हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन पूर्णिमा के दिन ही श्रवण नक्षत्र की शुरुआत होती है। 14 अगस्‍त 2019 को रात 9 बजकर 15 मिनट से पूर्णिमा की शुरूआत होगी। वहीं, 15 अगस्‍त 2019 को रात 11 बजकर 29 मिनट तक पूर्णिमा रहेगी।

बाजार में छाई रौनक

भाई-बहन के प्यार का प्रीतक रक्षाबंधन को लेकर बाजार सज चुके हैं। नोएडा ग्रेटर नोएडा के बाजरों में राखियां बेची जा रही है। एक तरफ जहां बड़ों के लिए राखी खास हैं। वहीं, छोटा भीम, बाल गणेश और डोरेमॉन जैसी राखियां बच्चों को ध्यान में रखकर बेची जा रही है। 10 150 रुपये की रेंज मार्केट में दिखाई दे रही है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग