28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट से 10 लाख की लूट, तलाश में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ऐच्छर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 10 लाख की लूट को अंजाम दिया। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 7 Oct 2024, 5:29 PM IST

Robbery of Rs 10 lakh from a collection agent in greater noida

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े एक कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार लुटेरों ने 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ऐच्छर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 10 लाख की लूट को अंजाम दिया। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की कई टीम ने बदमाशों की तलाश में चलाया सर्च अभियान

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कासना की तरफ भाग निकले। पुलिस की कई टीम ने बदमाशों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। लेकिन, अभी तक बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें:मिर्जापुर में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, चार की हालत गंभीर

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है पुलिस

माना जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस की अलग-अलग टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद पुलिस लगातार आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में पीड़ित कलेक्शन एजेंट से भी पूछताछ की जा रही है कि इस रकम के बारे में किस-किस को जानकारी थी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग