
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला मिर्जापुर के देहात कोतवाली के टिकापुर मसारी गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम परिवार के लोगों ने रिफाइंड तेल में बना उड़द का बड़ा खाया था। इसके उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वो उल्टी करने लगे। प्रथमदृष्टया फूड प्वाइजनिंग से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार में टेढ़ई, उनकी पत्नी पतिया, बेटा रामशंकर, बहू रानी, पौत्री सीता और गीता की हालत बिगड़ने के बाद ग्रामीण उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने 65 वर्षीय पतिया देवी और 14 वर्षीय एक पोती की मौत की पुष्टि की, जबकि अन्य चार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम और सीओ सदर सदर अस्पताल पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।
पूरी घटना को लेकर सीओ सदर, अमर बहादुर ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक ही परिवार के कई लोग बड़ा खाने से बीमार हो गए। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल से पता चला कि अभी तीन लोग भर्ती हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी स्थिति सामान्य है।
Updated on:
7 Oct 2024, 5:14 PM IST
Published on:
7 Oct 2024, 5:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.