7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Greater Noida: महिलाओं के नाइटी पहनने और पुरूषों के लुंगी पहनकर घूमने पर प्रतिबंध, सोसाइटी में जारी हुआ ड्रेस कोड

Greater Noida: दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में आरडब्ल्यूए ने महिलाओं के नाइटी पहनने और पुरूषों के लुंगी पहनकर घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

2 min read
Google source verification
ju1517.jpg

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी हिमसागर हाउसिंग में सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीके कालरा ने कहा कि महिलाएं रात में नाइटी पहनकर घूमती हैं और पुरुष रात में लुंगी पहनकर टहलते हैं। इससे सोसाइटी का माहौल खराब होता है। इस कारण महिलाओं के नाइटी पहनकर और पुरुषों के लुंगी पहनकर घूमने पर प्रतिबंध लगाया गया है। महिलाएं और पुरुष अपने घर में नाइटी और लुंगी पहन सकते हैं। आरडब्ल्यूए द्वारा लिया गया ये निर्णय समाज के हित में हैं सभी को इस निर्णय का सम्मान करना चाहिए। इसमें विरोध करने की कोई बात नहीं है।

सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने किया विरोध
ग्रेटर नोएडा में हिमसागर हाउसिंग सोसाइटी ने ड्रेस कोड लागू किया है। सोसाइटी परिसर में नाइटी और लुंगी पहनकर घूमने पर रोक लगाई है। सोसाइटी की रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव की तरफ से ये नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें : CCSU News: बीएससी नर्सिंग के छात्रों का सीसीएसयू कैम्पस में हंगामा

बता दें कि यह ड्रेस कोड ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-4 की सहकारी आवास समिति ने लागू किया है। इसे हिमसागर अपार्टमेंट भी कहते हैं। हालांकि इस नोटिस का विरोध भी शुरू हो गया है। विरोध को देखते हुए आरडब्ल्यूए ने अपना निर्णय वापस ले लिया है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीके कालरा ने कहा कि यह समाज द्वारा लिया गया एक अच्छा निर्णय है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। अगर महिलाएं नाइटी पहनती हैं और घूमती हैं, तो यह पुरुषों के लिए असहज होगा और अगर पुरुष लुंगी पहनेंगे तो महिलाओं के लिए असहज हो जाएंगे, इसलिए हमें एक-दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : Meerut News: पूरब से लेकर पश्चिम तक गहराया बिजली संकट, लोड बढ़ने से फुंके ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मंत्री के जिले का बुरा हाल

वहीं विरोध करने वाले महिलाओं और पुरुषों का कहना है कि लुंगी देश का परंपारिक परिधान है। जो कि दक्षिण भारतीय में चलन में है। सोसाइटी का ये फरमान तालिबानी है। हम इसका विरोध करेंगे। वहीं आरडब्ल्यूए ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग