2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Seema Haider: सीमा हैदर संग हो गया खेला! पाकिस्तान से भारत आने तक की बताई सच्‍चाई

Seema Haider: सीमा-सचिन की लव स्टोरी ‌किसी बॉलीवुड फिल्‍मी कहानी से कम नहीं है। पाकिस्तान की सीमा की कहानी दो देशों, दो परिवारों, दो पति और 4 बच्चों की जिंदगी से जुड़ी है। लेकिन इस स्टोरी का क्लाइमेक्स अब खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ दोनों मुल्कों के लोग भी देखना चाहते हैं।

2 min read
Google source verification
Seema spent seven days with Sachin in Kathmandu nepal

Seema Haider-Sachin Love Story: सीमा के पाकिस्तान के कराची से नोएडा पहुंचने तक की ये पूरी कहानी एक फिल्म की तरह है। शादीशुदा सीमा ने अपना देश छोड़कर अवैध रूप से भारत में एंट्री की। यहां आने के बाद नोएडा के सचिन को अपना पति बताना शुरू कर दिया। उसके साथ आए चारों बच्चे सचिन को पापा बुलाने लगे। सीमा का कहना है कि वह प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सीमा पर जासूस होने के आरोप लग रहे हैं। अब यूपी पुलिस, एटीएस और आईबी समेत कई सेंट्रल एजेंसियां सीमा हैदर का सच जानने की कोशिश कर रही हैं।

सीमा को लेकर प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। यूपी एटीएस सहित आईबी जांच-पड़ताल में जुटी है कि आखिर सीमा भारत का बॉर्डर पार कैसे कर गई। सीमा को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की कुछ इनपुट भी मिले हैं कि किसी तीसरे शख्स की मदद से सीमा नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी।

सीमा-सचिन लव स्टोरी केस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर वापस पाकिस्तान भेजी जा सकती है यानी उसे डिपोर्ट किया जा सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि सीमा हैदर अवैध रूप से पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। उसके पास भारत में आने के लिए कोई वीजा नहीं था। इतना ही नहीं, सीमा अपने साथ 4 बच्चों को भी अवैध तरीके से भारत में लेकर आई है, जिसके बाद सीमा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे डिपोर्ट किया जा सकता है लेकिन उससे पहले एजेंसियां सभी तरह की पूछताछ कर लेना चाहती है।

बता दें कि सीमा हैदर से अभी यूपी एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है और उसके जासूस होने के एंगल से भी जांच जारी है. हालांकि, शुरुआती जांच में सीमा के जासूस होने का संदेह पैदा नहीं होता है. सूत्रों ने यह भी बताया कि सीमा हैदर के खिलाफ एटीएस की पूछताछ पूरी हो चुकी है और उसके खिलाफ जासूसी का कोई एंगल सामने नहीं आया है. फिलहाल, पुलिस और जांच एजेंसी हर एंगल से जांच-पड़ताल करने के बाद ही सीमा को डिपोर्ट करने पर फैसला ले सकती है. बता दें कि सीमा के साथ-साथ सचिन से भी यूपी एटीएस ने पूछताछ की है.

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग