
यूपी एटीएस की पूछताछ में जानकारी मिली है कि सीमा हैदर ने सचिन मीणा से पहले भी कई भारतीयों से संपर्क साधा था।
Seema Haider love story: सोशल मीडिया पर सनसनी बनीं पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। यूपी ATS की पूछताछ लगातार जारी है। अब जो खुलासे हुए हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैं...
भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में हर कोई उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक है। इसी बीच यूपी एटीएस की पूछताछ में कई सारे खुलासे हुए है। वहीं, मीडिया संस्थान टीवी9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीमा हैदर से जुड़ीं केंद्रीय जांच एजेंसियों को अहम जानकारी मिली है। खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक आशंका है की सीमा को किसी तीसरे शख्स की मदद से पूरी तैयारी के साथ भारतीय सीमा में दाखिल कराया गया था। इसके लिए उसे पूरी ट्रेनिंग दी गई थी। कोई पेशेवर इंसान ने उसे बताया कि कैसे कैसे भारत में दाखिल होना है।
सीमा को सीमा पार कराने में कोई तीसरा
जांच एजेंसियों के मुताबिक ऐसा ही तरीका ह्यूमन ट्रैफिकिंग या जिस्मफरोशी रैकेट में शामिल महिलाएं भारत-नेपाल सीमा पार करने में इस्तेमाल करती हैं। ऐसी ट्रेनिंग नेपाल में मौजूद पाकिस्तानी हैंडलर उन महिलाओं को देते हैं, जिनको नेपाल बॉर्डर पार कराकर भारत में गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजा जाता है।
भारत नेपाल सीमा पर कुछ ऐसे एजेंट
भारतीय खुफिया और जांच एजेंसियों को इस बात का भी शक है कि भारत नेपाल सीमा पर ऐसे कुछ एजेंट हैं, जो लोगों को अनैतिक तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल कराते हैं। इसकी भी जांच की जा रही है।
बता दें कि यूपी एटीएस की पूछताछ के दौरान सीमा ने कई खुलासे किए। उसने बताया कि उसने कैसे कैसे पाकिस्तान से दुबई, फिर दुबई से नेपाल और फिर नेपाल से भारत तक की यात्रा की। उसके पास से कई कागजात बरामद हुए।
कुल मिलाकर सीमा से अभी तक 17-18 घंटे की पूछताछ
सोमवार को उससे करीब 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। वहीं, मंगलवार को उससे करीब 8 घंटे की पूछताछ हुई थी। कुल मिलाकर सीमा से अभी तक 17-18 घंटे की पूछताछ हो चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक, यूपी एटीएस की एक दिन पहले की पूछताछ में सीमा हैदर ने हर सवाल का बेहद नपा-तुला जबाब दिया। यूपी एटीएस सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर बेहद तेज दिमाग की है। सूत्रों की मानें तो सीमा से कोई भी बात आसानी से निकलवाना मुश्किल है।
पूछताछ के दौरान सीमा हैदर से इंग्लिश की कुछ लाइनें पढ़वाई गईं, जिसे सीमा हैदर ने न सिर्फ अच्छे से पढ़ा, बल्कि इंग्लिश का उच्चारण भी काफी अच्छा किया। बीते सोमवार को एटीएस ने नोएडा के सेक्टर-94 के ऑफिस में करीब 10 घंटे पूछताछ की थी। मंगलवार को एटीएस ने सीमा को सेक्टर-58 स्थित अपने कार्यालय ले जाकर करीब 9 घंटे पूछताछ की।
सीमा हैदर से लगातार दूसरे दिन भी एटीएस की पूछताछ जारी रही। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सीमा को उसके रबूपुरा स्थित मकान से एटीएस ने साथ लिया था। करीब 12:30 बजे के आसपास टीम सेक्टर-58 में बने एटीएस के ऑफिस पहुंची। जहां पर सीमा हैदर और सचिन से करीब 9 घंटे लगातार पूछताछ की गई। सोमवार की हुई पूछताछ से भी कई बातें निकलकर सामने आई है।
दिल्ली एनसीआर के कई लड़कों से था रिश्ता
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा, सचिन से पहले भी कई भारतीयों से संपर्क में थी। यूपी एटीएस की पूछताछ में जानकारी मिली है कि सीमा हैदर ने सचिन मीणा से पहले भी कई भारतीयों से संपर्क साधा था। इसके लिए उसने पब-जी गेम का इस्तेमाल किया था।
पूछताछ में सीमा ने बताया कि सचिन से पहले भी उसने भारत में कुछ लोगों से संपर्क किया था। जिन लोगों से सीमा हैदर ने संपर्क साधने कीक कोशिश की थी, उनमें से ज्यादातर लोग दिल्ली-एनसीआर के थे।
Published on:
19 Jul 2023 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

