3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Greater Noida : दिल्ली एनसीआर बना फर्जी वीजा-पासपोर्ट का केंद्र, 3 नाइजीरियन की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

दिल्ली एनसीआर में फर्जी वीजा-पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के तीन 3 नाइजीरियन नागरिकों को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
three-nigerian-citizens-arrested-in-greater-noida-for-providing-fake-passports-visas-in-delhi-ncr.jpg

दिल्ली एनसीआर विदेशी अपराधियों के लिए ठगी का केंद्र बनता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में आए दिन चीनी नागरिक के अलावा नाइजीरिया और अन्य देशों के नागरिकों को ठगी और जालसाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल सेल और कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर फर्जी वीजा, पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन नाइजीरियन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के तार ड्रग सप्लाई करने वाले लोगों से भी जुड़े हैं।

पुलिस ने नाइजीरियन नागरिक लेडले जिमोह, ऑलिंस तबुगो और अजुह डेनियल को फर्जी पासपोर्ट-वीजा बनाने, साइबर ठगी और अवैध ड्रग्स सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों महावीर एंक्लेव और विकास पुरी दिल्ली में रह रहे थे और अवैध तरीके से फर्जी वीजा-पासपोर्ट बनाकर लोगों को मुहैया कराते थे।

यह भी पढ़े - पुलिस का अमानवीय चेहरा... शराबियों के साथ आम लोगों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

भारी मात्रा में सामान बरामद

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 16 एटीएम कार्ड, 30 मोबाइल फोन, 20 फर्जी एक्टिवेटेड सिम कार्ड, 3 स्टाम्प पैड, 1 रबड़ स्टाम्प, 2 एफएफआरओ की फर्जी कॉपी, दो लैपटॉप, 48 फर्जी यूएस डॉलर, 5 चेक बुक, एक बैंक पासबुक के साथ एक कार और एक स्कूटी बरामद की गई है।

यह भी पढ़े - नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोपी को तीन वर्ष कैद

10-15 हजार रुपये में बनाते थे फर्जी पासपोर्ट-वीजा

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे 10-15 हजार रुपये लेकर फर्जी पासपोर्ट-वीजा बनाने का काम करते थे। इसके अलावा इन्होंने पूर्व में कई साइबर अपराधों को भी अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गैंग में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग