2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Toll Plaza पर वाहनों की 100 मीटर लंबी लाइन तो नहीं देना होगा Tax, NHAI ने किया बड़ा बदलाव

Fastag अनिवार्य होने के बाद भी Toll Plaza पर लग रहा लंबा जाम। NHAI ने 10 सेकंड में Toll Tax वसूलने के नए मानक तय किए। दादरी लुहारली टोल प्लाजा मैनेजर बोले, आदेशों का पालन किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
toll_plaza.jpeg

ग्रेटर नोएडा। टोल प्लाजा (toll plaza) पर जाम में फंसने वाले वाहन चालकों (vehicles) के लिए बड़ी राहतभरी खबर है। कारण, अब यदि टोल प्लाजा (toll booth) पर 100 मीटर लंबी वाहनों (traffic jam) की लाइन लगती है तो चालकों से टोल टैक्स (toll plaza) नहीं वसूला जाएगा। इसके लिए बकायदा प्लाजा से 100 मीटर की दूरी पर सड़क पर एक पीली पट्टी का चिन्ह भी लगाया जाएगा। जब तक इस पीली पट्टी तक वाहनों की कतार रहेगी, तब तक टोल प्लाजा पर सभी वाहन बगैर टोल टैक्स दिए जा सकेंगे। यह निर्देश केंद्र सरकार ने टोल लेन पर 10 सेकंड में टोल टैक्स वसूलने के नए मानक तय किए हैं। इससे यूपी समेत देश के करोड़ों वाहन चालकों को बड़ा फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: लाखों वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, एक्सप्रेस-वे पर 2 महीने तक नहीं देना होगा टोल टैक्स

दादरी के लुहारली टोल प्लाजा मैनेजर ने बताया कि प्रतिदिन हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं। सरकार के निर्देश के बाद सभी लैन फास्टैग कर दी गई हैं। अभी सुनने में आया है कि एनएचएआई द्वारा कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। जिसमें यह भी बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा से 100 मीटर की दूरी पर एक पीली पट्टी चिन्हित की जाएगी। यदि इस तक वाहनों की लाइन लगी रहती है तो चालकों से टैक्स की वसूली नहीं की जाएगी। फिलहाल जो दिशा निर्देश उपर से मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नौतपा के पहले दिन ही सूरज ने दिखाए तेवर, तापमान पहुंचा 40 के पास

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा 24 मई को टोल प्लाजा प्रबंधन नीति दिशा निर्देश 2021 जारी किए गए हैं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश के सभी टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन सिस्टम (ईटीसी) लगाया जा चुका है। जिसके बाद अब फास्टैग के जरिए ही ऑनलाइन टैक्स अदायगी हो रही है। इस बीच लगातार जाम लगने की समस्या भी समस्या भी सामने आ रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए टोल प्लाजा पर नए नियम लागू करने का फैसला किया। जिसमें टोल प्लाजा पर वाहनों से 10 सैकेंड के भीतर टोल टैक्स लेने के नए मानक तय किए गए हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग