
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की तड़के करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पंचर होने पर कार सवार दोनों युवक टायर बदल रहे थे। तभी पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवकों समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और पांचों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों मृत घोषित कर दिया है।
पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता के मुताबिक दनकौर थाना क्षेत्र में तड़के करीब 5 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा लेन पर चपरगढ़ पेट्रोल पम्प के सामने महिन्द्रा पिकअप यूपी 25 एटी 0225 का टायर पंचर हो गया था। जिसके बाद चालक मम्मा निवासी मेहगांव (जिला इटावा) और हैल्पर मनिया निवासी मेहगांव वाहन साइड में लगाकर टायर बदल रहे थे। इतने में ही पीछे से आई तेज रफ्तार महिन्द्रा मराजो कार एमपी 07 बीए 5516 ने महिन्द्रा पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टायर बदल रहे चालक मम्मा और हैल्पर मनिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि महिन्द्रा मराजो में छह लोग सवार थे। जिनमें से तीन व्यक्ति पंकज गर्ग पुत्र नरेन्द्र कुमार (निवासी गोपालपुरा, जिला मुरैना), विपिन कुमार गर्ग पुत्र देवकी नन्दन, पारस जैन पुत्र रामेश्वर दयाल जैन भी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पिकअप सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन का इलाज जारी है।
Published on:
11 Oct 2020 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
