26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: मायावती के गृह जनपद में बीजेपी इस तरह कर रही है सेंधमारी की तैयारी, गठबंधन की बढ़ी टेंशन

-केंद्रिय मंत्री महेश शर्मा ने परियोजना का किया शिलान्यास -मायावती के गृह नगर में 37 करोड़ की परियोजना -शीघ्र होगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 2 Mar 2019, 10:31 AM IST

mahesh  sharma

मायावती के गृह जनपद में बीजेपी इस तरह कर रही है सेंधमारी की तैयारी, गठबंधन की बढ़ी टेंशन

ग्रेटन नोएडा। लोकसभा चुनाव के करीब आते ही भारतीय जनता पार्टी ने मानो शिलान्यास की सीरीज चला रखी है। पार्टी इसके जरिये आम जनता को यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि उनकी सरकार के कार्यकाल में जिले का बहुत विकास हुआ है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

चुनावी साल है तो नेताओं के तरकश से तीर निकलने लाजिमी हैं। डॉ. महेश शर्मा ने एक तीर से दो निशाना साधने की कोशिश की। डॉ. महेश शर्मा ने बसपा सुप्रीमों मायावती के गांव बादलपुर के गेस्ट हाउस में 37 करोड़ की लागत से बनने वाले 83 परियोजनाओं को शिलान्यास किया। बादलपुर गांव चूंकि बसपा की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का पैत्रिक गांव है, इसलिए इन परियोजनाओं का शिलान्यास इसी गांव से किया जाना बीजेपी की चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान महेश शर्मा ने कहा कि आचार संहिता लगने से पहले ही जेवर एयरपोर्ट का भी शिलान्यास कर लिया जाएगा।

वहीं योजनाओं के शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नोएडा से जेवर के बीच ऐसी सड़क बनाई जाएगी, जिस पर कोई भी रेड लाइट नहीं होगी और वाहन फर्राटा भरते हुए। नोएडा ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की दूरी तय कर सकेंगे। जेवर में बनने वाला एयरपोर्ट का शिलान्यास भी जल्दी किया जाएगा।

वहीं महेश शर्मा ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कांग्रेस नेता सिद्धू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिद्धू जैसे नेता देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के बाबत बयान देने के लिए सक्षम नहीं हैं। राहुल गांधी के बाबत केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अभी सरकार से बाहर हैं, और लगता नहीं कि कभी उनकी सरकार आ भी पाएगी। राहुल गांधी अभी अपना घर सभालें।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग