13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जामिया गोलीकांड- पड़ोसियों ने बताया बेटे की फोटो चल रही है टीवी में, तब किया मां ने बड़ा खुलासा, पिता भी हुए लापता

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलाने के बाद दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े गोपाल को लेकर एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे

2 min read
Google source verification
jamia.jpg

ग्रेटर नोएडा. फिल्मी अंदाज में हाथ में बंदूक लिए दिल्ली स्थित जामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाते एक शख्स पहुंचा। दिनदिहाड़े एक दो फायरिंग करते हुए खुद को हीरो के अंदाज में दिल्ली पुलिस को सरेंडर कर दिया। कई लोग उसे नाबालिग जेवर का शेर कहलाया जा रहा है। कल का गुमनाम शख्स आज किसी के परिचय का मोहताज नहीं है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलाने के बाद दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े गोपाल को लेकर एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे। मां ने बिलखते हुए कहा है मेरे बेटे का दिमागी हालत दो माह से ठीक नहीं है, उसे फिलहाल इलाज की जरूरत है। उसे गिरफ्तार मत करो। वह निर्दोष है। मां को इस पूरे घटना की जानकारी भी तब मिली जब पड़ोसियों ने बताया कि बेटे की फोटो वीडियो टीवी चैनिल पर चल रही है। उसने दिल्ली में बवाल मचा दिया है। इसके बाद मां बेटे की टीवी पर फोटो देखकर बेहोश हो गई। घटना की जानकारी के बाद पिता भी घर से लापता है।

जानकारी से पता चला कि नाबालिग की मां क निजी स्कूल में शिक्षिका है, वहीं पिता दुकान चलाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। पिता दुकान बंद कर के बेटे से मिलने की बात कह कर घर से निकल गए। वहीं देर शाम तक उनका पता नहीं चल रहा है। आरोपी का एक छोटा भाई भी है जो आठवीं का छात्र है।

परिवार को नहीं पता, कहा से आया तमंचा

आरोपी के दादा ने बता कि घर में कभी किसी ने हथियार नहीं रखा। न ही एेसे लोगों से कोई लेना देना है। हमने तो हथियार एेसे कभी देखे भी नही। पोता सुबह स्कूल से जाने के लिए बैग लेकर निकला था। दोपहर में पड़ोसियों ने जानकारी दी तो हम सब दंग रह गए।

फेसबुक अकाउंट हआ डिलीट

जिस रामभक्त नामक फेसबुक आईडू से चार वीडियो लाइव किए गए अौर कमेंट किए गए। मामला तूल पकड़ते ही गुरुवार शाम को ही इसकी आईडी डिलीट कर दी गई है। वहीं रातोंरात यह नाबालिग ट्वीटर पर ट्रेंड हो गया।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग