24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: मॉब लिंचिंग का दंश झेल चुके बिसाहड़ा गांव में आज आएंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

- अखलाक हत्‍याकांड के बाद पूरी दुनिया में सुर्खियों में आया था दादरी का बिसाहड़ा गांव - योगी आदित्‍यनाथ की जनसभा में 30 हजार लोगों के आने की संभावना - मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे करेंगे जनसभा को संबोधित

2 min read
Google source verification
bisahra

मॉब लिंचिंग का दंश झेल चुके बिसाहड़ा गांव में आज आएंगे मुख्‍यमंत्री सीएम योगी

ग्रेटर नोएडा। कभी सुर्खियों में रहे दादरी के बिसाहड़ा गांव में लगा बोर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। बोर्ड पर लिखा है- मुस्कुराते रहो बिसाहड़ा। मॉब लिंचिंग का दंश झेल चुके इस गांव में रविवार यानी आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:जयाप्रदा ने खुद को बताया चौकीदार, कहा- रामपुर में आजम खान अब गुजरे जमाने की बात

योगी की जनसभा को लेकर है उत्‍साह

ठाकुर बाहुल्य इस गांव में सीएम योगी की जनसभा को लेकर उत्‍साह है। भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जोश से भरे तैयारियों में लगे हुए हैं। कार्यकर्ता कहते हैं, अब कोई नाराजगी नहीं है। हम भाजपा के पक्ष में हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिसोदिया कहते हैं कि यह साठा चौरासी (ठाकुर बाहुल्‍य) की भूमि है। साठा में कुल 27 गांव शामिल हैं। 31 मार्च को होने वाली योगी आदित्यनाथ की जनसभा में सभी 27 गांव के लोग शामिल होंगे। उन्‍होंने बताया कि इस सभा में 30 हजार लोगों के आने की संभावना है। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे, लेकिन लोगों का आना दोपहर 1 बजे ही शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा के गढ़ की इस अहम सीट पर सपा-बसपा वोटर 'एक' हुए तो रोकेंगे 'हैट्रिक' बनने से!

28 सितंबर 2015 को हुआ था अखलाक हत्‍याकांड

गांव में लगे बोर्ड ‘मुस्कुराते रहो बिसाहड़ा’ के बारे में गांव के लोगों का कहना है कि वह एक बुरा सपने जैसा था। अब समाप्त हो गया। इस गांव की रवायत मिल-जुलकर भाईचारे के साथ रहने की है। यहां हर जाति और धर्म के लोग एक साथ हंसी-खुशी के साथ रहते हैं। आपको बता दें क‍ि बिसाहड़ा उस समय देश-विदेश में सुर्ख़ियों मे आया था, जब 28 सितंबर 2015 को गोवंश का मांस रखने के आरोप में अखलाक की हत्‍या कर दी गई गई थी। इसके बाद मामला पूरे दुनिया में गूंजा था। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से यह गांव सुर्खियों में है। चर्चा इस बात की है कि उत्तर प्रदेश का आईना कहे जाने वाले नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तमाम जगह को छोड़कर बिसाहड़ा को ही क्यों चुना गया। माना जा रहा है कि सारी कवायद ठाकुर वोटों के लिए है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: कांग्रेस के बाद अब सपा ने भी इस सीट पर बदला टिकट, भाजपा खेमें में बढ़ी बेचैनी

गाजियाबाद भी आएंगे

बिसाहड़ा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद में भी सभा करेंगे। वह घंटाघर रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ करीब 12 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री दूधेश्वर नाथ मंदिर जाएंगे। वहां वह भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद वह घंटाघर जाएंगे। आपको बता दें क‍ि गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में 11 अप्रैल को मतदान होगा।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग