2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 किरायेदारों के बीच खूनी झड़प, सिर पर चोट लगने से एक की मौत

यूपी के ग्रेटर नोएडा में दो किरायेदारों के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक की हत्या हो गई।

2 min read
Google source verification
greater noida murder, UP crime

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके के एक कॉलोनी में एक ही मकान में रह रहे दो किरायेदारों के बीच मंगलवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के सिर पर लकड़ी के डंडे से प्रहार कर दिया। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

9 जुलाई को दोनों के बीच हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि 9 जुलाई को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गुलिस्तानपुर में दो किरायेदारों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें प्रथम पक्ष द्वारा शाहरुख (22) के सिर पर डंडा मार दिया गया। घायल शाहरुख को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

आरोपी युवक पुलिस हिरासत में

थाना सूरजपुर पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर आरोपी युवक को तत्काल हिरासत में लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किस बात पर यह विवाद शुरू हुआ था। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष आपस में दोस्त और जानकार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jhansi News: 12 घंटे की देरी से चली पंजाब मेल, मुंबई बारिश से ट्रेनों का संचालन प्रभावित

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदयेश कठेरिया ने इस मामले में बताया कि बीती रात सूरजपुर इलाके में बने गुलिस्ता कॉलोनी में एक ही मकान में किराए पर रह रहे दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक को सिर पर चोट लगी थी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी थोड़ी देर बाद मृत्यु हो गई। इस मामले में मृतक युवक के परिजनों से शिकायत लेकर दूसरे पक्ष के युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।