UPSC Topper Ishita Kishore: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। इसमें टॉप करने वाली उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर के नंबर्स भी हैं।
UPSC Topper Ishita Kishore: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह खबर बड़े काम आने वाली है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने 2022 की परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित हुए उम्मीदवारों के मार्क्स जारी किए हैं। इसमें पूरे देश में टॉप करने वाली इशिता किशोर को कुल 1094 नंबर मिले हैं। अब हम आपको यह बताएंगे कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करने के लिए कुल कितने अंक लाना जरूरी है। साथ ही यह परीक्षा कितने अंकों की होती है। इसके लिए क्या करना जरूरी है तो आइए शुरू करते हैं...
हर साल UPSC सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आते हैं और इसके साथ ही सामने आते है संघर्ष, लगन और प्रतिभा के नए किस्से। हर साल इस परीक्षा को टॉप करने वाले लोग और उनकी कहानियां सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बन जाती हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं।
इसमें टॉप करने वाली उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर के नंबर्स भी हैं। इस बार टॉप करने वाली इशिता किशोर ने कुल 1094 अंक हासिल किए हैं। इशिता को लिखित परीक्षा में कुल 901 अंक मिले हैं। जबकि इंटरव्यू में 193 अंक इशिता किशोर ने हासिल किए हैं। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में लिखित का पेपर 1750 अंकों का होता है। जबकि इंटरव्यू के लिए 275 मार्क्स होते हैं। प्रिलिम्स परीक्षा 400 अंकों की होती है। हालांकि इसे केवल क्वालिफाई करना होता है। इसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते हैं।