इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा में देश का पहला थीम आधारित मॉल ‘द ग्रेंड वेनिस’ बनाया गया है जो कि इटेलियन शहर वेनिस की वस्तुकला पर आधारित है। इस मॉल की खूबसूरती ही इसे बाकि मॉल्स से अलग बनाती है। इतना ही नहीं, मॉल के अंदर ही गंडोला राईड चलाई गई है जो कि इसे देश के अन्य मॉल्स से अलग बनाता है। 32 लाख वर्ग फुट में फैला ये मॉल लास वेगास और मकाऊ में यूरोपीय कल्पना पर आधारित मॉल्स से प्रेरित है जो कि एक अलग ही अनुभूति कराता है।