18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New Flight Service: रायपुर एयरपोर्ट में नई सुविधा, जल्द ही शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट

Akasa Air Raipur: रायपुर एयरपोर्ट से यात्रियों को जल्द नई सुविधा मिलने वाली है। अकासा एयरलाइंस की उड़ान सेवा शुरू होने से रायपुर की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा यात्रियों को बेहतर यात्रा विकल्प मिलेंगे।

2 min read
Google source verification
New Flight Service

रायपुर में जल्दी ही शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट (Photo Patrika)

Raipur Airport: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जल्दी ही एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके शुरू होने पर मुंबई के लिए 5 फ्लाइट हो जाएंगी। इस समय मुंबई के लिए इंडिगो की 4 फ्लाइटों का संचालन होता है। नई फ्लाइट को सितंबर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए विमानन कंपनी के अधिकारी यात्रियों की संख्या और संभावनाओं को लेकर सर्वे कर रहे है। इसके आधार पर फ्लाइट शुरू करने की कवायद चल रही है।

Akasa Airlines: एयरपोर्ट में कंपनी का दफ्तर शुरू नहीं

ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि फिलहाल दफ्तर और एयरक्राफ्ट के साथ ही शेड्यूल को लेकर विचार किया जा रहा है। इसे पूरी तैयारी के बाद फ्लाइट के संचालन की अधिकृत रूप से घोषणा होगी। हालांकि इस समय रायपुर एयरपोर्ट में कंपनी का दफ्तर शुरू नहीं किया गया है। लेकिन, इसके संचालन को लेकर सुगबुगाहट चल रही है। बता दें कि इस एयरलाइंस के मुंबई से संचालन को लेकर कंपनी की ओर से सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएमएआईए) से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स टर्मिनल 2 से संचालित होगी।

रोजाना 1400 यात्रियों का आवागमन

ट्रैवल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टॅाफी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि इस समय मुंबई - रायपुर फ्लाइट में रोजाना 1400 से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। इस सेक्टर के लिए 4 फ्लाइटों का संचालन होता है। नई फ्लाइट के संचालन की अधिकृत रूप से घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसके शुरू होने की संभावना जताई गई है।

बर्ड हिट से रायपुर आ रही दिल्ली फ्लाइट 1 घंटे प्रभावित

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में लैंडिग के दौरान एयर इंडिया के विमान से बुधवार की सुबह एक पक्षी टकरा गया। पक्षी के टकराने से विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन, तकनीकी टीम द्वारा 1 घंटे तक सुरक्षा की जांच करने के कारण अन्य फ्लाइटों के संचालन में 2 घंटे विलंब हुआ। वहीं जांच में पता चला कि फ्लाइट के उतरने के समय पंखे से पक्षी टकराया था। हालांकि फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ऑफिशियल बयान जारी कर बताया कि सुबह करीब 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की एक फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया था। फ्लाइट दिल्ली से रायपुर आ रही थी। जरूरी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपीएस) पूरा करने के बाद, फ्लाइट रवाना किया गया।

फ्लाइट के उड़ान भरने के दौरान रनवे पर आया बंदर

बता दें कि 3 महीने पहले लखनऊ से रायपुर के लिए फ्लाइट के उड़ान भरने के दौरान रनवे पर बंदर आ गया था। अचानक बंदर के आने से लखनऊ एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया था। वहीं पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए सुरक्षा उपाय किया। इसके बाद फ्लाइट को रोककर सुरक्षा जांच की गई। वहीं रनवे पर बंदर के घुसने की जानकारी के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे खाली करवाया था। सुरक्षा टीम, ग्राउंड स्टाफ और वन विभाग की टीम तुरंत रनवे पर पहुंची। बंदर को सुरक्षित तरीके से रनवे से हटाया गया और पूरे एरिया की जांच की गई थी।