14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा टला, रनवे पर लैंडिंग के दौरान उछला विमान, इंडिगो फ्लाइट की रफ लैंडिंग से मचा हड़कंप

Raipur News: रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान रनवे को छूते ही उछल गया। बताया जा रहा है कि इस घटना से फ्लाइट में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया

less than 1 minute read
Google source verification

Raipur News: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान रनवे को छूते ही उछल गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना से फ्लाइट में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया, हालांकि पायलट की सूझबूझ और अनुभव से स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया और विमान की सुरक्षित लेकिन रफ लैंडिंग कराई गई।जानकारी के मुताबिक भोपाल से रायपुर इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक आज दोपहर 1ः15 बजे रायपुर के लिए रवाना होना था। फ्लाइट भोपाल से दोपहर 1ः29 बजे रवाना हुई।

रायपुर पहुंचने की टाइमिंग दोपहर 2ः40 थी। उड़ान भरन के बाद फ्लाइट रायपुर समय पर पहुंची, लेकिन रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर रफ लैंडिंग से फ्लाइट में बैठे यात्रियों को झटका लगा और वे दहशत में आ गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि रनवे टच होते ही विमान अचानक उछल गया।जिससे अंदर बैठे यात्रियों को जोरदार झटके महसूस हुए।

यात्रियों के अनुसार विमान को लगातार दो झटके लगे, जिसके बाद कुछ देर के लिए केबिन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की स्थिति को बाउंस लैंडिंग कहा जाता है। जिसमें रनवे पर टच करने के बाद विमान फिर उछल जाता है।ऐसी परिस्थिति में पायलट का अनुभव और त्वरित निर्णय बेहद अहम होता है।

रायपुर एयरपोर्ट पर भी पायलट ने संयम बरतते हुए विमान को नियंत्रित किया और सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की। इस पूरी प्रक्रिया में 2ः40 बजे लैंड होने वाली फ्लाइट 38 मिनट देरी से 3ः18 बजे लैंड हुई। इस घटना के बाद रायपुर से भोपाल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को लेट किया गया था। दोपहर 3ः15 बजे जाने वाली फ्लाइट शाम 4 बजे रवाना हो सकी।