15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एम्स में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग, आरोपी को भेजा जेल

CG News: युवती को उसने एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। युवती उसकी बातों में आ गई। इसके बाद रितेश ने एक होटल में युवती को बुलाया।

less than 1 minute read
Google source verification
चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप (photo source- Patrika)

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप (photo source- Patrika)

रायपुर। आमानाका इलाके में एक युवती को एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। इसके बाद उससे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी पांडातराई कवर्धा निवासी रितेश चंद्राकर की एक युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई।

युवती को उसने एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। युवती उसकी बातों में आ गई। इसके बाद रितेश ने एक होटल में युवती को बुलाया। एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 6 लाख रुपए लिए। रकम लेने के साथ युवती से दुष्कर्म भी किया। बाद में उसकी नौकरी नहीं लगवाई। उसे ब्लैकमेल भी करने लगा। पीडि़ता की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।