
National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ रही है। यहां सर्द हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना भी बेहद मुश्किल हो रहा है। घना कोहरे छाने की वजह से धूप बेअसर हो रही है। ऐसे मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पारा लुढ़कने से कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति बन रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने 17 जनवरी यानी बुधवार को चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देश में एक्टिव होने वाला पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।
इन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट (IMD Orange alert)
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बुधवार को कोल्ड डे रहने और शीतलहर चलने का अनुमान जताया गया है।
इन जिलों में येलो अलर्ट(IMD yellow alert)
इसके अलावा कई शहरों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी है। इनमें बहराइच, गोंडा, सरस्वती, सिद्धार्थनगर, बागपत, मेरठ, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खैरी, सीतापुर और महाराजगंज समेत अन्य इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।
सबसे ज्यादा ठंडा रहा ये जिला
मंगलवार को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों सर्द हवाएं चलीं। राज्य में उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। प्रदेश में कई इलाकों में मध्यम तो कहीं घना कोहरा छाया और पूरा दिन शुष्क रहा। राज्य में सबसे कम तापमान मेरठ में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ इलाकों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड रहने की चेतावनी दी है।
Published on:
17 Jan 2024 01:18 pm

बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

