
ग्रेटर नोएडा। शहर में आबकारी विभाग विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। आबकारी विभाग और पुलिस की ज्वाइंट एक्शन टीम ने हरियाणा से तस्करी कर वॉल पुट्टी के ट्रक में छुपा कर लाई जा रही 430 पेटी अवैध शराब को पकड़ा है। साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की 24 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जारचा पुलिस की गिरफ्त में आया शराब तस्कर का नाम जसवत सिंह है। जोकि हरियाणा से ट्रक में वॉल पुट्टी के कट्टों के नीचे छुपा कर 430 पेटी अवैध शराब को बिहार ले जा रहा था। आबकारी विभाग को एक मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर आबकारी विभाग और पुलिस की ज्वाइंट एक्शन टीम ने चेकिंग शुरू किया। रात करीब 22.35 बजे एक ट्रक आता दिखाई दिया। मुखबिर के इशारे पर 10 टायरा ट्रक को रोका गया।
चेकिंग के दौरान ट्रक से हरियाणा मार्का 430 पेटी शराब पकड़ी गई। इसका मूल्य 24 लाख रुपये बताया गया है। ट्रक पर लिखे नम्बर व आरसी पर दर्ज नंबर में फर्क मिला। इसके अलावा ट्रक मालिक का नाम व पता भी अलग-अलग पाया गया। पूछताछ में जसवंत ने बताया कि गाड़ी पानीपत हरियाणा से पूर्णिया बिहार बार्डर पर ले जा रहा था। यह कागजात पुलिस को गुमराह करने के लिये फर्जी तरीके से तैयार किये हैं।
Updated on:
21 Nov 2019 04:40 pm
Published on:
21 Nov 2019 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
