
ग्रेटर नोएडा. शहर में माईवुड रेसिडेट्स फोरम की तरफ से महिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं को स्वास्थ्य बनाने के लिए पहली बार क्रिकेट लीग आयोजित होगी। 4 मई से शुरू हो रही महिला क्रिकेट लीग में 23 मैच खेले जाने है। आयोजकों की माने तो महिलाओं को खेल संबंधित कोई प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है। महिलाओं को मानसिक और शारीरिक स्वस्थ्य बनाने के लिए क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड सोसाइटी में ग्राउंड पर यह लीग खेली जाएगी।
आयोजकों की माने तो 4 मई को क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच खेला जाएगा। उद्घाटन के दौरान लीग के दो मैच होगे। इस लीग में महागुन मायवुड सोसाइटी की 10 टीमें हिस्सा लेगी। हर टीम में 12-12 प्लेयर्स होंगे। 5 मई को 6, 6 मई को 6 और 12 मई को लीग के 6-6 मैच खेले जाएंगे। 13 मई को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। वहीं 13 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आयोजकों ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
दरअसल में माईवुड रेसिडेंट्स फोरम की तरफ से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों की माने तो महिला चौका-चुल्हा के अलावा खेलों में ध्यान नहीं दे पाती है। जिसकी वजह से तनाव में भी रहती है। उन्होंने बताया कि तनाव को दूर करने के लिए लीग का आयोजन कियाा जा रहा है। इस दौरान सोसाइटी में रहने वाले 800 से अधिक परिवार दर्शक के रुप में शामिल होंगे। महिला क्रिकेट लीग में महागुन माईवुड के विभिन्न टावर की 10 महिला टीम हिस्सा लेगी।
यह भी पढ़ें: अतिथि बनकर आया घर, कर दिया यह कांड, मची खलबली
Published on:
28 Apr 2018 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
