6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में लगेगा दुनिया का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला, 103 देशों के लोग होंगे शामिल

लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज करा चुका दुनिया का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला 23 फरवरी से शुरु होने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Feb 2018, 12:18 PM IST

handicraft

ग्रेटर नोएडा। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके दुनिया के सबसे बड़े हस्तशिल्प मेले में शुमार आईएचजीएफ-दिल्ली मेला वसंत-2018 की शुरुआत 23 फरवरी से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में होने जा रही है। इस 45वें हस्तशिल्प महामेले में दुनिया भर के 103 देशों से मेहमान और खरीदार शामिल होंगे। साथ ही एक लाख 90 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में 3106 निर्यातक अपने दो हजार से अधिक उत्पादों को दुनिया के सामने पेश करेंगे। यह जानकारी एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) इंडिया के एक्सपो मार्ट में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में दी गई।

यह भी पढ़ें : 'राष्ट्रोदय' कार्यक्रम में मोहन भागवत का संदेश प्रत्येक कान तक पहुंचाने की यह है खास व्यवस्था

इस दौरान प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि 27 फरवरी तक चलने वाले इस महामेले में अपने देश के 21 राज्यों से 3106 हस्तशिल्प निर्यातक अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने बताया कि इनके उत्पादों को 14 श्रेणियों में बांटा गया है। मेले में दुनियाभर से थोक विक्रेता, वितरक, चेन स्टोर्स, डिपार्टमेंटल स्टोर्स, खुदरा व्यापारी, मेल ऑर्डर कंपनियां, ब्रांड के मालिक, डिजाइनर्स और ट्रेंड फोरकास्ट करने वाले बतौर खरीदार शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें : फूलन देवी के हत्‍यारोपी राणा ने नहीं लिए दहेज के लिए 31 लाख रुपये, पूर्व बसपा विधायक की बेटी से की शादी

45वें हस्तशिल्प महामेले में 103 देशों से आएंगे डेलीगेशन

ग्रेनो के एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले इस महामेले में 103 देशों से डेलीगेशन आ रहे हैं। जिनमें अर्जेंटीना, आस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चिली, चीन, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हालैंड, हांगकांग,इटली, इजराइल, जापान, कोरिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, ओमान, स्वीटजरलैंड और यूएसए आदि देशों के डेलीग्रेड और बायर्स शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : 1 मार्च को है होलिका दहन और यह है शुभ मुहूर्त , इस तरह करें पूजा

इन देशों की मशहूर कंपनियां होंगी शामिल

हस्तशिल्प मेले में जर्मनी, यूएसए, न्यूजीलैंड, डेनमार्क, फ्रांस, स्पेन, स्वीटजरलैंड, नार्वे, यूएई, कोरिया, ब्राजील, कनाडा, बेल्जियम, स्वीडन आदि देशों की मशहूर कंपनियों ने मेले में शामिल होने की मंजूरी दे दी है। मेले में बड़े भारतीय खुदरा ब्रांड, ऑनलाइन ब्रांड्स भी शिरकत करेंगे। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि मेले में पूर्वोत्तर हस्तशिल्प, जोधपुर और जम्मू-कश्मीर की थीम पवेलियन विदेशी खरीदारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। पांच दिवसीय हस्तशिल्प मेले में फैशन शो भी मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे।