वहीँ उन्होंने इस होली पर एक विशेष उपाय भी बताया है। जिन जातकों को मानसिक तनाव और आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ रहा है। वे इस बार गोमती चक्र लें,क्यूंकि ये भगवान विष्णु का प्रिय है। इसे होली वाले दिन अपने ऊपर से सात बार या पांच बार उतार कर जब होली में गन्ना या गेंहू की बाली ,जौं आदि भूनने जायें तो उसे होलिका में आहूत कर दें। अगले एक साल तक आप पर इस तरह का कोई संकट नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि ये इन सब मुसीबतों से बचाने का अचूक उपाय है। जो हमारी विधि संहिताओं में भी इंगित है।