30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमुना एक्सप्रेस वे पर टला बड़ा हादसा, अनियंत्रित पिकअप टोल बूथ में घुसी, बाल- बाल बचे कर्मचारी

यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक हादसा हो गया। यहां पर एक पिकअप गाड़ी टोल बूथ में जा घुसी। हादसे के समय टोल बूथ में मौजूद कर्मचारियों की बाल बाल जान बची।

2 min read
Google source verification
Yamuna Expressway uncontrolled Pickup vehicle into toll booth on employee narrowly escapes

यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को अचानक एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर टोल बूथ में घुस गई। हादसे के समय टोल के कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडासे आगरा की तरफ जा रही गाड़ी का जावरा टोल प्लाजा पर ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और टोल बूथ से टकरा गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

12 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 12 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि टोल पर एक काले रंग की गाड़ी पहले निकलती है और फिर उसके बाद पीछे से एक अनियंत्रित गाड़ी टोल बूथ में टक्कर मार देती है। इसके बाद बूथ में बैठा कर्मचारी हड़बड़ा कर वहां से बाहर निकल जाता है।

टोल में मौजूद कर्मचारियों को मिली दूसरी जिदंगी

अगर गाड़ी टोल बूथ से टकराकर नहीं रुकती और अपनी रफ्तार को बनाए रखती तो यह हादसा भयानक रूप ले सकता था। टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। यह हादसा थाना मांट क्षेत्र का है। हादसे में बाल- बाल बचने वाले टोल कर्मचारी का कहना है कि उसे दूसरी जिंदगी मिली है।

यह भी पढ़ें:सीएम योगी का भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर चला चाबुक, 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज

यमुना एक्सप्रेसवे पर आए दिन होते रहते हैं ऐसे हादसे

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे की यह कोई पहली घटना नहीं है। यहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए जाते रहे हैं, लेकिन फिर भी यहां हादसे होते रहते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार, अनियंत्रित वाहन, और लापरवाही से ड्राइविंग करना हादसे की मुख्य वजह होता है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग