
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली एरिया के दौलत राम कॉलोनी में एक युवक आग लगने से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि उसे पेट्रोल छिड़कर जलाया गया है। पड़ोस में ही रहने वाले आरोपियों पर जलाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, दौलत राम कॉलोनी में मोहित अपने परिवार के साथ रहते हैं। मोहित का मां सोनिका का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मिलकर मोहित पर पेट्रोल डालकर जला दिया। वह मोहित से रंजिश मानता है। होली के दिन दोनों भाइयों ने मोहित की बाइक से पेट्रोल निकालकर जलाया है। गंभीर हालत में उसे दादरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
दादरी कोतवाली पुलिस ने उसके जलने की अलग ही कहानी बताई है। दादरी कोतवाली इंजार्च दिनेश सिंह ने बताया कि युवक ने मोहब्बत में खुद को आग लगाई है। उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में उसे जेल भेजा गया था। पड़ोस में रहने वाली युवती ने मोहित पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वह हालही में जेल से छूटकर आया था। वारदात के दिन वह बाइक पर बैठकर गाना गा रहा था। युवती ने नजर अंदाज कर दिया तो युवक ने बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली।
Published on:
19 Mar 2020 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

