पढ़ाई के दौरान वीडियो बनाने की थी शुरू उनके I Am Desi World यूट्यूब चैनल पर आज 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स है
ग्रेटर नोएडा. YouTube के बादशाह बन चुके लोकेश गुर्जर (Lokesh Gurjar) को सम्मानित किया गया है। YouTube ने लोकेश गुर्जर को गोल्ड प्ले बटन भेजकर सम्मानित किया है। कम उम्र में हरियाणवी मैशप (Haryanvi Mashup) के जरिए खुद की अलग पहचान बनाई है। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले लोकेश ने बीटेक की पढ़ाई के दौरान हरियाणवी मैशप की शुरूआत की। उनके I Am Desi World यूट्यूब चैनल पर आज 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स है।
यहां के ऐमनाबाद के रहने वाले लोकेश गुर्जर किसान परिवार से ताल्लुक रखते है। लोकेश ने 2018 में YouTube पर I Am Desi World के नाम से यूट्यूब चैनल बनाया। बचपन से ही उन्हें डासिंग और सिगिंग का शौक था। यहीं वजह है कि उन्होंने हरियाणवी मैशप की शुरूआत की। हरियाणा मैशप को भी लोग पंसद कर रहे है। उनके YouTube चैनल पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए हैं। लोकेश गुर्जर ने बताया कि चैनल पर बढ़ते सब्सक्राइबर की वजह से उन्हें यूट्यूब ने गोल्ड प्ले बटन देकर सम्मानित किया है।
लोकेश गुर्जर ने बताया कि होली पर एक वीडियो सांग लॉन्च करने जा रहे है। हरियाणवी मैशप पार्ट-6 और छोटा जमीदार एलबम पार्ट-2 जनवरी माह में लान्च किया था। पिछले एक साल में 20 से अधिक सॉन्ग लान्च कर चुके 23 वर्षीय लोकेश गुर्जर 2013 से यूट्यूब पर सक्रिय है। ये हरियाणवी और हिंदी भाषा में वीडियो बनाते है। जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। आज लोकेश गुर्जर YouTube के जरिए एक करोड़पति उद्यमी बन गए हैं।