खाड़ी देश

ईरान में भूकंप के झटके से हिला परमाणु संयंत्र, कोई नुकसान नहीं

इसकी तीव्रता 5.1 थी और भूकंप की गहराई 38 किलोमीटर (24 मील) थी भूकंप की तीव्रता को झेलने के लिए परमाणु संयत्र को खास तरह से बनाया गया है

less than 1 minute read
Earthquake in turkey

दुबई। दक्षिणी ईरान के पास शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके परमाणु संयंत्र के निकट थे। ऐसे में बड़े जानमाल का नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि अभी इस तरह की कोई सूचना सामने नहीं आई है। अमरीकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप सुबह 5:23 बजे ईरान के बुशहर प्रांत में आया था। इसकी तीव्रता 5.1 थी और भूकंप की गहराई 38 किलोमीटर (24 मील) थी।

भूकंप से नहीं हुआ कोई नुकसान

ईरान के सरकारी मीडिया ने अभी तक भूकंप से होने नुकसान की कोई खबर नहीं दी है। मीडिया के अनुसार ईरान के स्थानीय समयानुसार सुबह 5.38 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का क्षेत्र परमाणु संयत्र के पास 38 किमी.तक था। भूकंप की तीव्रता 5 रहने पर आम तौर पर मामूली नुकसान संभव है,लेकिन ईरान ने परमाणु संयत्र के निर्माण में इसका खास तौर पर ध्यान रखा गया है। इस तरह के निर्माण इससे भी अधिक तीव्रता के भूकंप के झटकों को झेल सकता है।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं ईरान के शहर

ईरान भूकंप को लेकर काफी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ईरान के कई शहर अतीत में भूकंप के कारण काफी नुकसान झेल चुके हैं। 2003 में देश के ऐतिहासिक शहर बाम में 6.6 की तीव्रता से भूकंप आया था। इस भूकंप में बाम शहर को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। यहां पर 26 हजार लोगों की मौत हो गई थी। बाम शहर ईरान के परमाणु संयत्र के काफी पास है।

Updated on:
27 Dec 2019 11:51 am
Published on:
27 Dec 2019 11:50 am
Also Read
View All

अगली खबर