गाजाः एक बार फिर फिलिस्तीन नागरिक इजरायली सेना के शिकार हुए है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक गाजा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे चार फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। आरोप है कि इजराइल की सेना ने इन प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसाई। इस गोलीबारी में करीब 150 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इससे पहले मार्च महीने तक इजरायली सेना की कार्रवाई में 32 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1600 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। दरअसल गाजा सीमा पर फिलिस्तान के लोग इजराइल के खिलाफ काफी लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन का यह चौथा दौर था।