24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमन में अमरीकी ड्रोन को मार गिराया, हौती विद्रोहियों ने ली हमले की जिम्मेदारी

एमक्यू-9 ड्रोन हौती विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में था इससे पहले जून में भी हौती विद्रोहियों ने ईरान की मदद से अमरीका के ड्रोन को उड़ा दिया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 22 Aug 2019, 3:38 PM IST

drone

ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने US Drone को मार गिराया

सना। यमन की राजधानी सना के दक्षिणी भाग धमार में मंगलवार को एक अमरीकी ड्रोन को मार गिराया गया। एमक्यू-9 ड्रोन हौती विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में था। सना में हुई घटना की पुष्टि दो अमरीकी अधिकारियों ने बुधवार को की है। हाल के महीनों में यह ऐसी दूसरी घटना है। इससे पहले हौती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता के कहा कि हमारी सेना ने अमरीका का ड्रोन मार गिराया है।

ट्रंप ने भारत से लगाई उम्मीद, अफगानिस्तान में आतंकियों से लड़ने के लिए उसका साथ दे

ऐसा पहली बार नहीं है कि यमन में अमरीका के ड्रोन को मार गिराया गया। इससे पहले जून में भी हौती विद्रोहियों ने ईरान की मदद से अमरीका के ड्रोन को उड़ा दिया था। दरअसल यमन में निगरानी के लिए और समय-समय पर हमला करने के लिए यहां पर ड्रोन को तैनात कर रखे हैं।

एक अधिकारी के अनुसार अमरीकी ड्रोन हथियारों से लैस था। उसे कैलिफोर्निया में स्थित कंपनी जनरल एटॉमिक्स ने बनाया था। हौती विद्रोहियों ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से उस ड्रोन को मार गिराया।

हालांकि, दूसरी तरफ एक यमनी अधिकारी ने बताया कि अमरीका को यकीन है कि हौती विद्रोहियों को ईरान ने मिसाइल मुहैया की थी। अभी यह अस्पष्ट है कि ड्रोन को अमरीकी सेना संचालित कर रही थी या खुफिया समुदाय कर रहा था। अमरीका ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने इस वारदात के लिए सीधा ईरान को दोषी ठहराया है। जून भी इस तरह की घटना ने तनाव बढ़ा दिया था। ईरान ने होर्मुज के जलमार्ग पर अमरीकी ड्रोन को मार गिराया था। उसका कहना था कि अमरीकी ड्रोन ने सीमा उल्लंघन किया था। ट्रंप ने इस दौरान हमले के आदेश दे दिए थे, मगर बाद में इसे वापस ले लिया था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

खाड़ी देश

विदेश

ट्रेंडिंग