24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इजराइल ने खोला युद्ध बंकर

Highlights नेशनल मैनेजमेंट सेंटर नामक बंकर को खोलने खोल दिया है। यहां आम लोगों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं मौजूद हैं। मिसाइल हमले से बचने के लिए बनाया गया था बंकर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 27 Mar 2020, 2:52 PM IST

coronavirus

कोरोना की नई पहचान सामने आई।

येरूशलम। इजराइल सरकार ने कोरोनो वायरस के प्रसार के खिलाफ अपने अभियान में यरूशलम की पहाड़ियों में स्थित एक युद्ध बंकर को खोला दिया है। 'नेशनल मैनेजमेंट सेंटर' नामक बंकर लेबनानी इस्लामवादी आंदोलन हिजबुल्लाह या फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास से लोहा लेने के लिए करीब एक दशक पहले बनाया गया था।

कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर की मदद देंगे G-20 देश

इजराइली अधिकारियों के अनुसार, इस बंकर में लोगों केे रहने के लिए मकान के साथ सारी सुख-सुविधाएं हैं। इस जगह से येरूशलम में सरकारी परिसर और तेल अवीव की ओर जाने वाली पश्चिमी तलहटी तक पहुँचा जा सकता है। अधिकारी का कहना है कि यह (बंकर) कोरोनवायरस के प्रबंधन, नियंत्रण, निगरानी और ट्रैकिंग के लिए काम आएगा। उनका कहना है कि यह संकट समय लंबी अवधि के लिए हमारे साथ होगा।

हालांकि रक्षामंत्री नफतली बेनेट ने मीडिया से कहा कि बंकर अभी इतने प्रासंगिक नहीं हैं। हम कोई मिसाइल हमले से बचने के लिए भूमिगत नहीं होने जा रहे हैं। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बंकर किस तरह से उपयोगी हो सकता है। ऊर्जा मंत्री युवल स्टीनित्ज ने तेल अवीव स्थित रेडियो स्टेशन पर एक साक्षात्कार में मजाक में कहा कि बंकर की अब सीमित उपयोगिता है क्योंकि यह "बमों से बचाता है, रोगाणुओं से नहीं।

इजराइल में करीब 2,666 कोरोना वायरस के मामलों सामने आए हैं। यहां पर आठ लोगों की मौत हो गई है। एहतियात के तौर प्रशासन ने यहां पर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि कुछ दिनों के भीतर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का आदेश दिया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

खाड़ी देश

विदेश

ट्रेंडिंग