24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजराइल: सबसे बड़े प्राकृति गैस फील्ड का संचालन शुरू, आगामी वर्षों में अरबों में होगी कमाई

सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस फील्ड लेविएथान शुरू इजराइल की ऊर्जा अर्थव्यवस्था को मिला बढ़ावा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 2 Jan 2020, 8:20 AM IST

israel natural gas

येरूशलम। इजराइल ( Israel ) ने अपने सबसे बड़े प्राकृतिक गैस फील्ड लेविएथान से देश के ट्रांसमिशन तंत्र को गैस देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को ऊर्जा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, गैस फील्ड की खोज भूमध्य सागर में 2010 में हुई थी और इसमें 500 अरब घनमीटर प्राकृतिक गैस है।

इजराइल की ऊर्जा अर्थव्यवस्था में बढ़ावा

लेविएथान में चार उत्पादन के कुएं हैं। इनसे गैस एक पाइपलाइन के माध्यम से सैकड़ों किलोमीटर दूर जाती है। मंत्रालय के अनुसार, गैस फील्ड के रूप में इजराइल की ऊर्जा अर्थव्यवस्था को प्राकृतिक गैस के स्रोतों में अतिरिक्त संग्रह की जरूरत पूरी करती है, जिससे वह पड़ोसी देशों मिस्र और जॉर्डन तथा यूरोप तक प्राकृतिक गैस का निर्यात कर लेता है।

आनेवालों 25 सालों में होगी अरबों डॉलर की कमाई

इजराइल के ऊर्जा मंत्री युवल स्टीनिट्ज ने कहा, 'इजरायल के लिए यह पर्व का दिन है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण वृहद आर्थिक तथा भू-राजनीतिक घटना है।' उन्होंने कहा, 'लेविएथन के विकास के लिए धन्यवाद, इजराइल की जनता अगले 25 सालों में अरबों डॉलर कमाएगी।'