मालूम हो कि ईरान में गुरुवार को 429 मौतें और कुल 10,075 मामले दर्ज किए। वहीं कतर में 262 मामले, बहरीन 195 और संयुक्त अरब अमीरात 85 केस दर्ज किए गए हैं। यूएई की राजधानी अबू धाबी में, एतिहाद एयरवेज ने शुक्रवार और 14 मार्च को रोम और मिलान से उड़ानों को स्थगित करने की घोषणा की। इटली में मरने वालों की संख्या यूरोप के सबसे घातक प्रकोप में 1,000 से अधिक हो गई।