संक्रमण का खतरा
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से नोवल कोरोना वायरस के संबंध में बताया गया है कि एक पीडि़त की लार से भी संक्रमण फैल सकता है। यदि उनके हाथ, कलम (पेन), कप (प्याली), दरवाजे का हैंडल, लिफ्ट की बटन, डिजिटल उपकरण, सीढ़ी का रेलिंग, माउस फेस मास्क का बाहरी हिस्सा, ट्रेन के अंदर पकडऩे की पट्टियां (हैंडिल) टिशू, चॉपस्टिक्स के सम्पर्क में आए हो। उसके बाद दूसरे व्यक्ति इन सामग्री के सम्पर्क में आए जाए तो संक्रमण फैल सकता है। बचाव के लिए बाहर से आने पर हाथ धोएं। हाथ को मुंह, नाक एवं आंखों को छूने से बचें।