दो सेकंड भी देर हो जाती तो चली जाती जान
लोगों ने बताया, एम्बुलेंस से रैफर केस ले जा रहे थे। अगर एम्बुलेंस को सड़क से नीचे उतारने में दो सेकंड की देरी हो जाती तो उसमें बैठे 6 लोगों की जान चली जाती। दरअसल, ट्रक तेजी से आ रहा था और एम्बुलेंस के साइड मांगने पर भी चालक ने ट्रक धीमा नहीं किया। एम्बुलेंस खाई में गिरने के बाद भी ट्रक चालक रुका नहीं और भागते हुए निकल गया।