
सीहोर। इस तरह से प्रोफेसर कॉलोनी का मार्ग खुदा पड़ा हुआ है।
सीहोर। शहर की वीआइपी कॉलोनी में शुमार प्रोफेसर कॉलोनी में सड़क पर हर कहीं बने गड्ढे लोगों का हर दिन इम्तिहान ले रहे हैं। इससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल का मुंह देख रहे हैं तो पैदल चलने वाला अलग परेशानी भुगत रहा है। अफसर, जनप्रतिनिधि यहां से निकलते हैं, लेकिन मार्ग की दशा सुधारने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
कुछ समय पहले तक नई दिखने वाली सड़क सीवेज खुदाई के चलते खराब हो गई थी। ऐसा ही कुछ प्रोफेसर कॉलोनी में हुआ है। यहां सीवेज का काम करने केंद्रीय विद्यालय से भोपाल नाका तक आने वाले मार्ग को खोद दिया था। इसका काम पूरा होने के बाद वापस सड़क की मरम्मत करना विभागीय नुमाईंदों ने उचित नहीं समझा।
इसके चलते सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील होकर आवाजाही करने वालों को सिवाय पीड़ा के कुछ नहीं दे रही है। सड़क की हालत क्या है उसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि लोगों को पैदल चलने में तकलीफ उठाना पड़ रही है।
नागरिकों ने बयां किया दर्द
कॉलोनी के रहवासी एचएस मंडलोइ ने बताया कि सीवेज का काम होने के बाद सड़क की मरम्मत होना चाहिए थी। बावजूद इसके ऐसा नहीं हो सका है। मार्ग पर बिजली की भी व्यवस्था नहीं है। कई बार प्रशासन आदि को अवगत कराया है, फिर भी सुनवाई नहीं हो सकी है।
एलपी कीर ने बताया कि सड़क खस्ताहाल होने से काफी समस्या उठाना पड़ रही है। जबकि इस मार्ग से सैकड़ों बच्चों के अलावा आमजन का भी आना जाना होता है। मोती यादव ने बताया कि हमारी तरफ से इस संबंध में कई बार अफसरों को अवगत कराया है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया है। राजेश प्रजापति का कहना है कि यह जर्जर सड़क उनको यातना के अलावा कुछ नहीं दे रही है।
केंद्रीय विद्यालय से न्यायालय जाने वाला मार्ग खराब
इसी प्रकार से केंद्रीय विद्यालय से न्यायालय जाने वाला मार्ग भी अपनी दुहाई का दुखड़ा सुना रहा है। अफसरों की लापरवाही यह है कि वह इसकी दशा सुधारने की दिशा में कोई कदम नहीं बड़ा रहा है। इसके अलावा आवासीय से चाणक्यपुरी, भोपाल नाका से मुरदी जाने वाला रोड भी पूरी तरह से खराब हो चुका है। नागरिकों ने बताया कि इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उस पर अब तक किसी ने भी अमल नहीं किया है।
बात करता हूं
इस तरह की स्थिति बनी है तो इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ से बात करता हूं। लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा।
वरूण अवस्थी, एसडीएम सीहोर
Published on:
07 Oct 2018 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
