
अवैध शराब के खिलाफ चांचौड़ा के भानपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गुना। जिले के चांचौड़ा थानांतर्गत ग्राम भानपुरा में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर करीब 15 लाख का 30 हजार लीटर लहान सहित शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए है। इस दौरान मौके से करीबन साढ़े तीन लाख की 2,200 लीटर अवैध शराब बरामद की हैं। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम भानपुरा में कंजर समुदाय के लोगों द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण किए जाने की सूचनाएं निरंतर प्राप्त हो रही थी। जिसके तहत ग्राम भानपुरा में अवैध शराब का निर्माण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए सोमवार को एसडीओपी चांचौड़ा मुनीष राजौरिया के मार्गदर्शन में चांचौडा टीआई रवि कुमार गुप्ता, राघौगढ़ टीआई अवनीत शर्मा, कुंभराज टीआई संजीत सिंह मावई, मधुसूदनगढ़ टीआई अनूप भार्गव, जामनेर टीआई जुबेर खान, आरोन टीआई विनोद सिंह राठौर, मृगवास टीआई राजेन्द्र सिंह चौहान, सिरसी टीआई कृपाल सिंह परिहार, बीनागंज एवं उकावद चौकी प्रभारी अमृतलाल परिहार तथा रचना खत्री सहित भारी पुलिस बल द्वारा ग्राम भानपुरा में अवैध शराब के ठिकानों पर दविश दी गई।
इस दौरान जहां पर कई जगह बड़े स्तर पर शराब बनाने की सामग्रियां मिली। शराब कारोबारियों द्वारा शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीबन 15 लाख 30 हजार लीटर लहान दर्जनों बड़े-बड़े ड्रमों तथा टैंकों में भरा हुआ मिला। जिसे आबकारी विभाग की टीम द्वारा विधिवत नष्ट किया गया। शराब उतारने के लिए बनाई गई बड़ी-बड़ी कई भट्टियों एवं पानी की टंकियों को भी फोर्स द्वारा नष्ट किया गया। जहां पर शराब माफियाओं द्वारा तैयार शराब के ड्रमों को जमीन में गाड़कर रखने की जानकारी लगने पर टीम द्वारा जेसीबी मशीन से जमीन की खुदाई कराई गई तो जमीन के अंदर से कई ड्रमों मे हाथभट्टी की बनी करीबन 2,200 लीटर अवैध शराब निकाली गई। ग्राम भानपुरा में अवैध शराब का निर्माण करने वाले बदमाशों को पुलिस के आने की भनक लग जाने से वह गांव से भाग निकले। भागे हुए सभी 9 शराब माफियाओं की पुलिस द्वारा पहचान कर ली गई है। जिनके विरुद्ध थाना चांचौड़ा में आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग 6 प्रकरण पंजीवद्ध किए हैं। इस कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग से जिला आवकारी अधिकारी जगन्नाथ किराडे, एसडीओ आरएस मीना, राधाकृष्ण आटारिया एवं मोहनी शर्मा अपने बल के साथ उपस्थित रहे।
Published on:
04 Jan 2022 12:21 am
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
