8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोरिया गांव के पास ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

युवक अशोकनगर जिले का निवासी, मजदूरी के लिए इंदौर जाने बस पकडऩे गुना जा रहा था

2 min read
Google source verification
टोरिया गांव के पास ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

टोरिया गांव के पास ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

गुना. ग्राम टोरिया के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जो अशोकनगर जिले का रहने वाला था। इंदौर जाने के लिए वह अपने भाई व मामा के लड़के साथ बाइक से गुना आ रहा था तभी टोरिया गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के कुंदौरा गांव निवासी संजीव अहिरवार के 3 बेटे हैं। उनके पास जीविकोपार्जन के लिए सिर्फ पट्टे में मिली 5 बीघा जमीन है। परिवार के सभी सदस्य मजदूरी पर ही निर्भर हैं। परिवार का जीवनयापन करने के लिए सबसे बड़ा बेटा रवि (19) इंदौर में जाकर मजदूरी करता था। जो पहले भी कई बार इंदौर जाकर मजदूरी कर चुका है। वहीं छोटे दोनों पुत्र पढ़ाई कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को रवि ने अपनी मां से कहा कि वह मजदूरी करने इंदौर जा रहा है। रात 8 बजे के करीब वह अपने छोटे भाई और मामा के लड़के के साथ बाइक से गुना के लिए निकले। क्योंकि इंदौर जाने वाली बस उन्हें यहीं से मिलना थी। वे जब बाइक से टोरिया गांव की रोड पर बने एक ढाबे के पास पहुंचे तो गुना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही पूर्ण वाहन चलाते हुए बाइक में सामने से ही टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार रवि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके मामा का लड़का अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने जांच उपरांत रवि को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में मामा के लड़के के दोनों पैरों में फे्रक्चर आया है जबकि उसके भाई के भी पैरों में चोट है। पुलिस ने शव का पाीएम कराकर मामला विवेचना में ले लिया है।