7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा विधायक शाक्य का लकड़ीयों को लेकर ऐसा विवादित बयान.. आप सोच भी नहीं सकते

भाजपा विधायक शाक्य का विवादित बयान बोले— लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड बनाना बंद कर दें, उन पर अत्याचार बंद हो जाएंगे

2 min read
Google source verification

गुना

image

Deepesh Tiwari

Mar 25, 2018

MLA shakya

गुना। अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहने वाले कई राजनितिज्ञ अनेक बार अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर देते हैं। वहीं मध्यप्रदेश में तो इन दिनों वैसे भी विवादित बयानों का दौर सा जारी है।

इस दौर के बीच इस बार भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का एक विवादित बयान सामने आया है। जहां वे महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर बोलते हुए कुछ ऐसा कह गए कि वहां उपस्थित सभी लोग सकते में आ गए। दरअसल शनिवार को गुना के पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम चल रहा था, यहीं उन्होंने लड़कियों पर ये विवादित बयान दिया।

यहां छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियों पर अत्याचार इसलिए होते हैं, क्योंकि वे ब्वॉयफ्रेंड बनाती हैं। अगर वे यह करना बंद कर दें तो उन पर अत्याचार भी बंद हो जाएंगे।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान...

विधायक पन्नालाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी टिप्पणी की। उनका कहना था कि यह विदेशी परंपरा है। हमारे यहां तो साल में चार बार महिला दिवस मनता है। नवरात्रों के दौरान हम महिलाओं की ही पूजा करते हैं। पिछले साल शाक्य ने विराट और अनुष्का की इटली में शादी पर भी सवाल उठाए थे।

ये बोले...

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की शादी के दौरान विवादित टिप्‍पणी कर सुर्खियों में आए गुना से बीजेपी विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य ने महिला सुरक्षा पर भी विवादित बयान दिया है. उन्‍होंने महिलाओं की सुरक्षा के विषय में कहा, ''हमारे देश में महिलाओं की पूजा चार बार होती है।

हम कैसे मान लें कि अत्‍याचार हो रहा है? आंकड़े कुछ भी बताते हैं। उस क्रम में हमने कहा कि पाश्‍चात्‍य संस्‍कृति से दूर रहना चाहिए। ना गर्लफ्रेंड बनाना चाहिए ना ब्‍वॉयफ्रेंड।

विराट-अनुष्‍का की राष्‍ट्रभक्ति पर सवाल...

इससे पहले पिछले दिसंबर में पन्नालाल शाक्य ने क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इटली में शादी करने पर उनकी राष्ट्रभक्ति पर ही सवाल उठा दिया था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक विधायक पन्नालाल ने कहा, 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत में शादी क्यों नहीं की?

ऐसी क्या जरूरत थी कि दोनों ने इटली जाकर शादी की।' पन्ना लाल ने आगे कहा, 'उन्हें लाखों लोग चाहते हैं, वे दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, फिर उन्होंने भारत में शादी क्यों नहीं की?'

कौशल प्रशिक्षण केंद्र के एक कार्यक्रम में पन्नालाल शाक्य ने कहा था, ‘विराट ने पैसा भारत में कमाया. लेकिन विवाह संस्कार करवाने के लिए उसको हिन्दुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। हिन्दुस्तान इतना अछूत है.’ उन्होंने कहा, ‘भगवान राम, भगवान कृष्ण , विक्रमादित्य, युधिष्ठिर का विवाह इसी भूमि पर हुआ है।

आप सबके भी हुए होंगे या होने वाले होंगे। मगर हममें से विवाह करने के लिए कोई विदेश नहीं जाता। (कोहली) उन्होंने पैसा यहां कमाया और विवाह में अरबों रूपये वहां (इटली) खर्च किए। भारत की भूमि की उनके (विराट) लिए कोई मान नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि वह राष्ट्रभक्त नहीं है।'