7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही शिविर में बिजली कंपनी ने वसूले एक लाख से ज्यादा रकम, अब भी टारगेट अधूरा

कंपनी ने लगाया था वसूली शिविर, कल जमशेदनगर में लगेगा

2 min read
Google source verification
camp

सीहोर। शहर में बिजली कंपनी के बकायादारों से रकम वसूलने बिजली कंपनी ने कड़ा कदम उठा लिया है। बिजली कंपनी के द्वारा यह काम शिविर लगा कर संपन्न किया जा रहा है। इन शिविरों में जहां बिजली कंपनी एक ओर बकाया दारों से रकम वसूलने के लिए प्रयास रत दिखाई पड़ रही है वहीं दूसरी ओर समस्याओं का समाधान भी कर रही है।

जिसके तहत बिजली कंपनी के द्वारा रविवार की सुबह ही शहर के पीली मस्जिद में शिविर लगाया गया। जिसमें बकायादारों से रकम वसूलने की कवायद की गई। साथ ही लोगों को बकाया चुकाने के लिए प्रेरित भी किया गया। वहीं दूसरी तरफ नगर वासी इन शिविरों में अपनी विभिन्न समस्याओं के समधान हेतु पहुंच रहे हैं।

एक लाख से अधिक की वसूली..

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में बिजली कंपनी को अच्छा रिस्पांस मिला है, लेकिन बिजली विभाग की माने तो उनका टारगेट अभी भी अधूरा ही है। इस शिविर में बिजली कंपनी ने अपने बकाया दारों से एक लाख से अधिक रकम वसूल लिया है। वहीं बिजली कंपनीयों की माने तो उनकी हिसाब अधूरा है वे अभी शिविर तथा अन्य माध्यमों से लोगों को बकाया चुकाने के लिए प्रेरित करते रहेंगें।

एक करोड़ और वसूलना

टॉरगेट के तहत अब तक कंपनी की ढाई करोड़ रुपए की वसूली हुई है। एक करोड़ रुपए और वसूलना है। उल्लेखनीय है कि शहर में 24 हजार उपभोक्ता है, उनमें से कई पर बकाया राशि है। बिजली कंपनी के जेई पजन गंगेले ने बताया बकाया राशि जमा कराने हमारी तरफ से उपभोक्ताओं को अवगत कराया जा रहा है। उनकी समस्या को भी दूर किया जा रहा है।

84 उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे

पीली मस्जिद में लगाए गए इस शिविर में 84 उपभोक्ता मीटर में खराबी, बिजली बिल में गड़बड़ी, बिल ज्यादा, मीटर तेज चलना, सरचार्ज आदि जैसी समस्याऐं लेकर शिविर में पहुंचे। अफसरों ने शिविर में 84 उपभोक्ताओं की समस्या दूर कर उनसे 1 लाख 15 हजार रुपए की वसूली की। मंगलवार को जमशेद नगर में कंपनी का शिविर लगेगा।

गौरतलब है कि, हर साल की तरह बार भी मार्च समाप्ति से पूर्व बकायादारों से बिजली कंपनी को साढ़े 3 करोड़ रुपए की राशि वसूलने का टॉरगेट दिया है। इसे पूरा करने कंपनी हर तरह के प्रयास कर रही है।