1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्री कोचिंग क्लासेस-आरक्षक भर्ती के लिए हर दिन 2 घंटे लगेगी क्लास

प्रदेश में निकली आरक्षक भर्ती के लिए मध्यप्रदेश के गुना जिले में फ्री कोचिंग क्लासेस शुरू की जा रही है, ताकि जिले के युवा इस अवसर पर लाभ लेकर सरकारी नौकरी कर अपना भविष्य बना सकें। इस कोचिंग का लाभ लेने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
फ्री कोचिंग क्लासेस-आरक्षक भर्ती के लिए हर दिन 2 घंटे लगेगी क्लास

फ्री कोचिंग क्लासेस-आरक्षक भर्ती के लिए हर दिन 2 घंटे लगेगी क्लास

गुना. एमपी में निकली आरक्षक भर्ती एग्जाम में अगर आप भी शामिल होने जा रहे हैं, तो यह अवसर अच्छा है, आरक्षक भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को फ्री में कोचिंग दी जा रही है। चूंकि प्रदेश में 7090 पदों पर आरक्षकों की भर्ती की जाएगी, ऐसे में जिले से अधिक से अधिक युवा इस पद पर नियुक्त हों, इसलिए ये कोचिंग दी जा रही है।

अगस्त में होने वाली आरक्षक भर्ती को लेकर निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। शहर में संचालित उत्कृष्ट विद्यालय में यह कोचिंग चलेगी। इसे लेकर तैयारी शुरु हो चुकी हैं। 2 साल पहले भी ऐसी ही कोचिंग के माध्यम से 10 छात्र-छात्राओं का चयन जिले से हो चुका है। उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य आसिफ खान ने बताया कि कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए के निर्देश पर यह कोचिंग शुरु कराई जा रही है।

उत्कृष्ट विद्यालय गुना में निर्धन छात्रों के लिए नि:शुल्क आरक्षक कोचिंग 10 जुलाई से शुरु होगी। यह सुबह 8 से 10 बजे तक चलेगी। गौरतलब है कि हर साल प्रदेश में लाखों लोग आरक्षक भर्ती के लिए तैयारियां करते हैं। इस साल 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली है।

डीईओ चंद्रशेखर सिसोदिया ने कहा है कि छात्र इस व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं। इसमें विशेषज्ञ द्वारा युवक-युवतियों को टिप्स दिए जाएंगे। वहीं एक माह तक पूरी तैयारी कराई जाएगी ताकि छात्र परीक्षा में सफल हो सकें।

-इच्छुक विद्यार्थी उत्कृष्ट विद्यालय में हेल्पलाइन नंबर 9977415443 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

-एससी, एसटी, ओबीसी के छात्रों को प्राथमिकता

12 अगस्त से होगी आरक्षक भर्ती परीक्षा

-सभी छात्रों को इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए निशुल्क तैयारी कराई जाएगी।

कोचिंग के लिए 100 युवक-युवतियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिकता भी तय की गई है। निर्धन छात्र-छात्रा के अलावा एससी, एसटी, ओबीसी को प्राथमिकता दी जाएगी। 12 अगस्त से आरक्षक भर्ती परीक्षा है। कई छात्र-छात्रा परेशान हैं, निजी कोचिंग पर 10 हजार तक रुपए लिए जा रहे हैं। लेकिन स्कूल की कोचिंग पर कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :

सावन सोमवार पर स्कूलों की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल

शिवराज सरकार की 5 बड़ी योजनाएं-बेटियों से लेकर महिलाओं तक पैसा ही पैसा